About JASMIN Demotand
इस केन्द्र की स्थापना Seeing to believing की परिकल्पना के साथ भूमि एवं जल संरक्षण / प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर अनुसंधान करने, मौसम संबंधी आंकडों को एकत्रित करने तथा राज्य के कृषकों को कृषि/ उद्यानिक फसलों की वैज्ञानिक/आधुनिक खेती से संबंधित विभिन्न विषय पर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से हजारीबाग से 08 कि0मी0 के दूरी पर रांची पटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 के किनारे डेमोटांड ग्राम में वर्ष 1969 से 1970 के बीच अविभाजित बिहार सरकार द्वारा किया गया था।
इस केन्द्र का नियंत्रण/संचालन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) झारखण्ड सरकार अन्तर्गत भूमि संरक्षण निदेशालय के अधीन उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड एग्रीकल्चर एण्ड सोएल मैनेजमेन्ट इन्स्टच्यूट (जैसमीन) द्वारा किया जा रहा है। राज्य के लिए तकनीकी मानव संसाधन तैयार करना, क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं और समस्याओं के अनुरूप राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध तथा उक्त शोध से प्राप्त निष्कर्षों को तकनीक एवं अनुशंसा के रूप में प्रसार तंत्र और किसानों तक पहुंचाना इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य रहा है।