Tourism JASMIN Demotand
- इस केन्द्र की स्थापना वर्ष 2003-04 में राज्य योजना से प्रारंभ की गयी जिसे दिनांक 21.02.2007 को तत्कालीन माननीय कृषि मंत्री, झारखण्ड सरकार, श्री नलिन सोरेन, द्वारा राज्य के आम जनता को समर्पित किया गया। यह प्रभाग प्रदेश के ग्रामीण कृषकों के लिए एक नयी खोज है, जिसके द्वारा कृषि अधारित पार्क की स्थापना कर विभिन्न प्रकार के भूमि के अनुरूप फसल लगाकर कृषकों की आर्थिक स्थिति सुधारने की परिकल्पना की गयी है। इस केन्द्र पर प्रशिक्षण प्राप्त करने आये कृषकों के मनोरंजन हेतु सुविधा युक्त नौका विहार, कैफेटेरिया, चिल्ड्रेन पार्क, विभिन्न प्राजाति के गुलाबों का बाग, इन्टरप्रटेशन सेन्टर तथा कैनोपीट्रेल इत्यादि उपलब्ध है।
- इस केन्द्र से राजस्व प्राप्ति का मुख्य श्रोत पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क:- वयस्क-30 रू0, बच्चे-15 रू0, दो पहिया वाहन पडाव-20 रू0 एवं0 चार पहिया वाहन के लिए 50रू0 प्रति वाहन निर्धारित है।
- झारखण्ड राज्य के ग्रामीण संस्कृति/परिवेश /परम्पराओं का परिदर्शन एवं उसके प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से इण्टरप्रटेश सेन्टर/म्यूजिएम।
- मनोरंजन के उद्देश्य से 20 फिट की उंचाई से जंगल का परिदर्शन एवं उसके बीच विचरण हेतु 400 मिटर लंबे कैनोपी ट्रेल।
- झारखण्ड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुण्डा एवं अंग्रेजी सौनिकों के बीच युद्ध क्षेत्र का परिदृश्य।
- पर्यटकों के लिए एक एवं दो तल्ला गजेबो।
- लगभग एक सौ गुलाब के प्रजातियों से अच्छादित बाग।
- पर्यटन केन्द्र अन्तर्गत दो तालाबों में सभी सुरक्षा व्यवस्था (लाईफ जैकेट) सहित नौका विहार की सुविधा, साथ ही साथ मछली पालन का कार्य।
- कैफेटेरिया।
- चिल्ड्रेन पार्क अन्तर्गत बच्चों के मनोरंजन हेतु झुला ईत्यादि।
- विभीन्न प्रभेद के मौसमी फूलों/फलों/पौधों से आच्छादित बाग।
- पर्यटकों के सुविधानुसार पिकनिक 04 अद्द पिकनिक स्थल।
- प्रवेश द्वारा के निकट दो अद्द वाटर फाउन्टेन।